मल में खून आने पर कभी न करें इन चीजों का सेवन, ज्यादा बढ़ सकती है ये परेशानी

मल में खून आने पर कभी न करें इन चीजों का सेवन, ज्यादा बढ़ सकती है ये परेशानी

सेहतराग टीम

आज के समय में कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। उन्हीं में एक है मल में खून आना जो कई अन्य बीमारियों का संकेत भी है। यह बवासीर, फिशर, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी बीमरियों का संकेत है। वहीं यदि प्रतिदिन मल में रक्त नहीं आता है और कभी- कभी ही यह दिखाई पड़ता है तो यह पाचन तंत्र संबंधित समस्या को इंगित करता है। चिकित्सक से परामर्श लेने पर जहां दवाइयां दी जाती है वहीं अपनी दिनचर्या और आहार में परिवर्तन करके भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। अक्सर लोगों को ये तो पता होता है कि उन्हें किस चीज का सेवन करना है लेकिन वे ये नहीं जानते कि उन्हें क्या नहीं खाना है।

पढ़ें- इन तरीकों को अपनाकर पा सकते हैं पीठ दर्द से छुटकारा

मल में खून आने पर न करें इन चीजों का सेवन:

कैफीन

कैफीन आपके लिए सबसे हानिकारक साबित हो सकता है क्योंकि इसके सेवन के बाद ही तत्काल प्रभाव दिखाई देने लगते हैं। कैफीन से कब्ज की समस्या बढ़ जाती है और ऐसे में जब आप मल त्यागने का प्रयास करते हैं तो रक्त भी आता है इसलिए चाय, कॉफी आदि को त्यागें। आपके लिए छाछ, शिकंजी आदि का सेवन लाभदायक हो सकता है। 

मैदे की चीजें 

मैदे से बनी चीजों का सेवन अधिक न करें। इस तरह का खाना खाने से पेट में सूजन आने लगती है। सूजन बनी रहने पर मल में रक्त आने की समस्या कब बढ़ने लगेगी आपको पता भी नहीं चलेगा इसलिए इसे बिल्कुल बंद कर दें। छोले- भटूरे आपको सबसे अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं क्योंकि इसमें मैदे के अलावा तेल की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। 

जंक फूड

जंक फूड का सेवन आपके पेट की पूरी स्थिति बिगाड़ सकता है। जंक फूड यदि बहुत अधिक मसालेदार है और आप अधिकतर ऐसा कुछ खाना पसंद करते हैं तो संभावना है कि आपको आगे चलकर बवासीर, फिशर आदि की समस्या से ग्रसित होना पड़े इसलिए यदि मल में रक्त आ रहा है तो जंक फूड को आपको पूरी तरह से न कहना होगा। थोड़ा भी लालच आपको महंगा पड़ सकता है। 

अधिक तेल वाला आहार 

अधिक तेल वाला खाना खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ऐसे में पेट का एसिड ऊपर की ओर आने लगता है। लंबे समय तक यदि ऐसा ही चलता रहता है तो मल में खून आने लगता है इसलिए पूड़ी, समोसा, तरी वाली सब्जियां आदि चीजों को नजरअंदाज करने में ही आपकी भलाई है। रात में तो भूलकर भी इन चीजों का सेवन न करें।

इसे भी पढ़ें-

जानिए, वजन कम करने, वजन बनाए रखने और वजन बढ़ाने के लिए कितनी कैलोरी लेनी चाहिए?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।